डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने दिए संकेत, सिनेमा घर खुलने और सबको वैक्सीन लगने के बाद ही रिलीज होगी सूर्यवंशी
मुंबई। फिल्मनिर्माता रोहित शेट्टी ने गुरुवार को कहा कि उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज देश भर में सिनेमाघरों के फिर से खुलने पर निर्भर करती है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से तीन बार इस फिल्म की रिलीज की तारीख़ को आगे बढ़ाया गया। View this post on Instagram …
मुंबई। फिल्मनिर्माता रोहित शेट्टी ने गुरुवार को कहा कि उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज देश भर में सिनेमाघरों के फिर से खुलने पर निर्भर करती है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से तीन बार इस फिल्म की रिलीज की तारीख़ को आगे बढ़ाया गया।
रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के संवाददाता सम्मेलन में जब उनसे ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ” सवाल तो यह है कि सिनेमाघर कब खुलेंगे?” यह फिल्म पिछले साल 24 मार्च को ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन निर्माताओं ने बाद में जून में दिवाली के मौके पर इसकी रिलीज की घोषणा की लेकिन फिर इसकी तारीख बढ़ा दी गई और यह इस साल 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।
हालांकि, शेट्टी ने कहा कि अभी ध्यान देश में लोगों को टीके की खुराक दिए जाने पर होनी चाहिए, जिससे आगे स्थिति कुछ सामान्य होगी। फिल्मनिर्माता और ‘ख़तरों के खिलाड़ी’ के मेजबान ने कहा कि इस शो के निर्माताओं ने केप टाउन, दक्षिण अफ़्रीका में पिछले महीने इसकी शूटिंग के दौरान कोविड-19 से संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन किया। इसका प्रसारण 17 जुलाई से होगा।
