बरेली: दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के दरोगा ने लिए 2500 रुपये
बरेली, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला दरोगा से की। महिला दरोगा ने खर्च के नाम पर पीड़िता से 2500 रुपये ले लिए लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। फतेहगंज पश्चिमी की रहने वाली युवती …
बरेली, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला दरोगा से की। महिला दरोगा ने खर्च के नाम पर पीड़िता से 2500 रुपये ले लिए लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
फतेहगंज पश्चिमी की रहने वाली युवती ने बताया कि वह राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ समय पहले जिला आपूर्ति कार्यालय आई थी। वहां पर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। इसके बाद दोनों लोग फोन पर बात करने लगे। युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने शादी की बात कही तो युवक ने उसे मरवाने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत फतेहगंज पश्चिमी की दरोगा से की।
दरोगा ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर 2500 रुपये भी ले लिए पर उसका काम नहीं किया। युवती और दरोगा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही महिला दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
