बरेली: 12 जुलाई को लांच होगी विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट 12 जुलाई को लांच होगी। इसकी तैयारियां विश्वविद्यालय ने शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने गुरुवार को वेबसाइट लांचिग की समीक्षा की। वे कई दिनों से अलग-अलग विभागों से तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट 12 जुलाई को लांच होगी। इसकी तैयारियां विश्वविद्यालय ने शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने गुरुवार को वेबसाइट लांचिग की समीक्षा की। वे कई दिनों से अलग-अलग विभागों से तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। कुलपति ने बताया कि नई वेबसाइट लांच होने से छात्रों को आसानी से विश्वविद्यालय, परीक्षा और प्रवेश से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी।
बता दें कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मौजूदा समय में छात्रों को समय पर सूचनाएं नहीं मिल पाती हैं। वेबसाइट में अलग-अलग सेक्शन होने के बाद भी छात्रों को दिक्कत होती थी। अक्सर छात्र शिकायत करते थे कि उन्हें परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी।
कई छात्र शिकायत करते थे कि उन्हें परीक्षा फार्म भरने की समय पर जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे फार्म नहीं भर सके। इस तरह की दिक्कतों को दूर करने के लिए कुलपति ने वेबसाइट में बदलाव के निर्देश दिए थे। कोरोना की वजह से काम देर से हो सका लेकिन अब इसे लांच किया जा रहा है। नई वेबसाइट में विश्वविद्यालय के इतिहास के साथ ही विभाग से जुड़ी जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएंगी।
