कालाढूंगी: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने किया अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कालाढूंगी राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर अटल आदर्श विद्यालय के रूप में शुभारंभ किया। ब्लॉक कोटाबाग के राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी व बैलपड़ाव अब अटल आदर्श उत्कृष्ट विद्यालय होंगे जहां इंग्लिश मीडियम की तरह पढ़ाई हो सकेगी। नैनीताल जिले के 16 कॉलेजों को अटल आदर्श योजना …

कालाढूंगी, अमृत विचार। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कालाढूंगी राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर अटल आदर्श विद्यालय के रूप में शुभारंभ किया। ब्लॉक कोटाबाग के राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी व बैलपड़ाव अब अटल आदर्श उत्कृष्ट विद्यालय होंगे जहां इंग्लिश मीडियम की तरह पढ़ाई हो सकेगी।

नैनीताल जिले के 16 कॉलेजों को अटल आदर्श योजना में चयनित करते हुए सीबीएसई बोर्ड को सौंपा गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कालाढूंगी पहुंचकर दोनों कॉलेजों सहित पांच जिलों नैनीताल, चमोली, पौड़ी, देवप्रयाग, हरिद्वार जिलों के 67 कॉलेजों का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब इन कॉलेजों में गरीब तबके के बच्चे भी हिंदी के साथ इंग्लिश भी पढ़ सकेंगे।

उन्होंने कहा अब गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की महंगी पढ़ाई से छुटकारा मिल जाएगा और सरकारी स्कूल में ही इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मेहनती शिक्षकों के कारण शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अब हम सबने इसे पहले नम्बर पर लाने के लिए प्रयास करने होंगे। इससे पहले राबाइंका कालाढूंगी की छात्राओं व कॉलेज के एनसीसी छात्रों सहित विभागीय लोगों ने मंत्री पांडे का स्वागत किया।

इस दौरान अपर शिक्षा निदेशक आरएल आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडे, प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, उमा आर्या, पीटीए अध्यक्ष एसबीएस गौतम, एनपी सिंह, राकेश शर्मा, अकील अहमद, लाल बहादुर शुक्ला, बीना आर्या, बसंत कर्नाटक, चंद्र शेखर पाटनी, गिरीश पांडे, मोदी राम, ओम प्रकाश, संजीव पांडे, विशाल सहित ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल, युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल, भाजपा नेता मनोज पाठक, दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह देऊपा, विनोद बुधलाकोटी, तारा पांडे, मेहमूद हसन बंजारा, जीवन भट्ट आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार