अल्मोड़ा: जागेश्वर के विधायक ने सरकार पर लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रदेश की भाजपा सरकार को पूर्व में स्वीकृत योजनाओं से कोई लेना देना नहीं रह गया है। यही कारण है कि कि जागेश्वर विधानसभा में करीब पांच साल पहले स्वीकृत दौल- चितौला मोटर मार्ग का आज तक निर्माण नहीं हो सका है। सरकार की इन जनविरोधी नीतियों को प्रदेश के लोग किसी …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रदेश की भाजपा सरकार को पूर्व में स्वीकृत योजनाओं से कोई लेना देना नहीं रह गया है। यही कारण है कि कि जागेश्वर विधानसभा में करीब पांच साल पहले स्वीकृत दौल- चितौला मोटर मार्ग का आज तक निर्माण नहीं हो सका है। सरकार की इन जनविरोधी नीतियों को प्रदेश के लोग किसी कीमत पद बर्दाश्त नहीं करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को उसकी इन नीतियों का मुंहतोड़ जवाब भी जनता द्वारा दिया जाएगा।

विधानसभा के दौल, चितौला, मेलगांव, पारखोली और टकोली गांवों में भ्रमण के दौरान आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है।

पूर्व स्वीकृत योजनाओं को लगातार रोका जा रहा है। जबकि विकास की नई नीति बनाने में भी सरकार विफल साबित हुई है। कुंजवाल ने कहा है कि भाजपा सरकार में आम जनता जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और वह आगामी चुनावों में सरकार को मुंहतोड़ जवाब देकर उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन बिष्ट, हरीश जोशी, भावना जोशी, बसंत जोशी, गोधन राम, बसंत भट्ट, नंदा बल्लभ, दिनेश जोशी, कुंदन सिंह, दुर्गा दत्त आदि मौजूद रहे।

विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं का मंथन
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के धूरा संग्रोली व जाख तिवारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी पर मंथन किया। ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेश सरकार की नाकामी को घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान दोनों गांवों में बूथ कमेटियों का भी गठन किया गया। बैठक में पान सिंह, रमेश बिष्ट, दाल पांडे, गोविंद रौतेला, जनार्दन तिवारी, ललित मेहता, पप्पू राम, भैरव दत्त, नवीन आर्या, आन सिंह, तारा दत्त आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार