खटीमा: अतिथि शिक्षकों ने मांगा बढ़ा वेतन, सीएम की पत्नी को ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के गेस्ट टीचर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पहुंचकर उनके मुख्यमंत्री बनने पर उनकी पत्नी गीता धामी को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित वेतन वृद्धि संबंधी पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में राजीव गांधी नवोदय विद्यायल के गेस्ट टीचरों ने कहा …

खटीमा, अमृत विचार। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के गेस्ट टीचर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पहुंचकर उनके मुख्यमंत्री बनने पर उनकी पत्नी गीता धामी को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित वेतन वृद्धि संबंधी पत्र भी सौंपा।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में राजीव गांधी नवोदय विद्यायल के गेस्ट टीचरों ने कहा है कि जब गेस्ट टीचरों का मानदेय 15000 था तब 26 नवंबर 2020 को नवोदय विद्यालय के गेस्ट टीचरों की 24 घंटे की ड्यूटी को देखते हुए वेतन 24000 और 22000 रुपए प्रति माह निर्धारित किया गया था। यह भी कहा कि अब गेस्ट टीचरों का वेतन 15000 से बढ़ाकर 25000 कर दिया गया है।

जिसके आधार पर नवोदय विद्यालयों के गेस्ट टीचरों का वेतन 37000 रुपए प्रति बनता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूर्व की भांति ही उनके वेतन गेस्ट टीचरों से डेढ़ गुना निर्धारित कराया जाए। श्रीमती धामी ने गेस्ट टीचरों की समस्याओं को सीएम के समक्ष रखने की बात कही। इस मौके पर दीपिका, पिंकी सिंह, पूजा भट्ट, ममता सोरारी, महेश चंद्र भट्ट, ललित मोहन जोशी, रत्नाकर पाण्डेय आदि थे।

संबंधित समाचार