हल्द्वानी: सरकारी सस्ते गल्ले में बांटी जा रही खराब चीनी, सरकार ने लगाई रोक…
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी सस्ते गल्ले के तहत बांटी जा रही सस्ती चीनी के लिए खराब गुणवत्ता की चीनी सप्लाई करना ऊधमसिंह नगर जिले की चीनी मिल से चीनी खरीद पर रोक लगा दी गई है। आरएफसी मामले की जांच कर रहा है। पिछले माह राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि प्रत्येक परिवार को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी सस्ते गल्ले के तहत बांटी जा रही सस्ती चीनी के लिए खराब गुणवत्ता की चीनी सप्लाई करना ऊधमसिंह नगर जिले की चीनी मिल से चीनी खरीद पर रोक लगा दी गई है। आरएफसी मामले की जांच कर रहा है।
पिछले माह राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि प्रत्येक परिवार को 25 रुपए किलो के हिसाब से एक राशन कार्ड पर दो किलो चीनी मिलेगी। बीते माह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर चीनी का वितरण भी किया गया। इधर कुछ राशन कार्ड धारकों ने विभाग को शिकायत भेजी कि उन्हें जो चीनी भेजी जा रही है वो काली है और उसकी गुणवत्ता खराब है। जांच में चीनी की खराब गुणवत्ता मिलने के बाद आरएफसी कुमाऊं ने चीनी मिल से जांच पूरी होने तक खरीद पर रोक लगा दी है।
इसके अलावा पहाड़ों को भेजी गई चीनी के भी जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। हल्द्वानी आरएफसी गोदाम के विपणन निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया राशन कार्ड धारकों को मिलने वाली चीनी काली आने की सूचना प्राप्त हुई। बीते शनिवार को ऊधमसिंह नगर के बाजपुर चीनी मिल से छह ट्रकों में चीनी आरएफसी गोदाम पहुंची। इनकी जांच की गई तो 86 कुंतल (172 कट्टों) में काली चीनी मिली। इससे पहले नैनीताल, बागेश्वर, हल्द्वानी भी भेजी जा चुकी थी। चीनी की गुणवत्ता खराब मिलने के बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना आरएफसी कुमाऊं को दी। जिसके बाद 86 कुंतल चीनी को वापस कर दिया गया है।
इसके बाद आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल ने जब तक चीनी की जांच नहीं हो जाती है तब तक बाजपुर चीनी मिल से खरीद पर रोक लगा दी है। इस चीनी मिल से करीब साढ़े तीन हजार कुंतल की और चीनी खरीद होनी है। इसके अलावा अन्य मिलों से भी चीनी खरीदी जा रही है। गोदाम से सही चीनी की जांच कर सस्ता गल्ला दुकानदारों को बांटी जा रही है।
