हल्द्वानी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आईटीआई कर्मचारियों का विरोध जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आईटीआई कर्मचारियों में रोष जारी है। कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया और कहा कि अगर मांगें नहीं मानी तो 12 जुलाई को उग्र आंदोलन किया जाएगा। पदोन्नति प्रकरण, कार्यदेशक सेवा नियमावली, विभागीय ढांचा, निदेशालय की कार्यप्रणाली में सुधार और पदनाम परिवर्तन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आईटीआई कर्मचारियों में रोष जारी है। कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया और कहा कि अगर मांगें नहीं मानी तो 12 जुलाई को उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पदोन्नति प्रकरण, कार्यदेशक सेवा नियमावली, विभागीय ढांचा, निदेशालय की कार्यप्रणाली में सुधार और पदनाम परिवर्तन की मुख्य मांगों को लेकर आइटीआई कर्मचारी संघ उत्तराखंड ने पांच जुलाई से आंदोलन शुरू कर दिया था। चेतावनी दी गई थी कि यदि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए मांगें न मानी गईं तो प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा संबंधी कार्यों में विभाग का जरा भी सहयोग नहीं किया जाएगा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जोशी ने कहा कि विभाग व शासन को मांगों पर कार्रवाई के लिए 12 जुलाई तक का समय दिया गया है। इस तिथि तक बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जाएगा। विरोध जताने वालों में प्रदेश महामंत्री पंकज सनवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पीके जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी उनियाल, प्रचार मंत्री मोहित चौहान, मेजर सिंह पुंडीर, हरि प्रसाद सेमवाल, किशन सिंह जड़ौत, रमेश चमोली आदि शामिल हैं।
