रुद्रपुर: बढ़ती गर्मी में चढ़ रहा जिला अस्पताल के चिकित्सकों का पारा
रुद्रपुर, अमृत विचार। बीते कई दिनों से बढ़ती गर्मी में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों का पारा भी चढ़ा हुआ हैं, जिसका खामियाजा हैरान-परेशान मरीजों को उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजो को स्वास्थ्य की समस्या के साथ डॉक्टरों के गुस्से का खामियाजा भी भरना पड़ा। बहन …
रुद्रपुर, अमृत विचार। बीते कई दिनों से बढ़ती गर्मी में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों का पारा भी चढ़ा हुआ हैं, जिसका खामियाजा हैरान-परेशान मरीजों को उठाना पड़ रहा है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजो को स्वास्थ्य की समस्या के साथ डॉक्टरों के गुस्से का खामियाजा भी भरना पड़ा। बहन की दवा लेने आई बीना ने बताया कि कुछ लोगों से बात करते वक़्त अचानक से डॉक्टर का पारा चढ़ गया, सलाह मांगने महिला के जानकारी मांगने पर डॉ ने झल्ला के उसे बाहर जाने को कह दिया।
बाहर खड़े अन्य मरीजों ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के साथ यही बर्ताव किया जाता है। लोगों ने बताया कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों का देरी से आना और अपने कार्यालय में व्यक्तिगत कामों के लिए समय देने वाले डॉक्टरों का मरीजो के साथ रवैया बेहद अफ़सोसजनक है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के समय भी जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर मरीजो और उनके परिजनों से अपमानजनक रवैया का आरोप लगाया जा चुका है।
