आज का राशिफल | 10 जुलाई, 2021
मेष आज छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। उत्तम भोजन का आनन्द उठाएंगे। यदि किसी इंटरव्यू या मीटिंग में सम्मिलित हो रहे हैं तो उसका परिणाम सकारात्मक ही होगा। आज किसी को प्रपोज करने के लिये दिन बहुत ही शानदार है। वृष कार्यक्षेत्र में आप लोगों की नजर में बने रहेंगे। धन लाभ के …
मेष
आज छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। उत्तम भोजन का आनन्द उठाएंगे। यदि किसी इंटरव्यू या मीटिंग में सम्मिलित हो रहे हैं तो उसका परिणाम सकारात्मक ही होगा। आज किसी को प्रपोज करने के लिये दिन बहुत ही शानदार है।
वृष
कार्यक्षेत्र में आप लोगों की नजर में बने रहेंगे। धन लाभ के लिये आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक कोई मेहमान आपके घर पधार सकते हैं। आपकी गूढ़-गम्भीर बातों को सुनने के लिए लोग लालायित रहेंगे।
मिथुन
आज कई दिनों से चल रही आर्थिक परेशानियों का कुछ समाधान हो सकता है। अधिकारियों की भरपूर मदद प्राप्त होगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
कर्क
आज आप दार्शनिक चिन्तन के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें। सुबह-शाम योगाभ्यास अवश्य करें। आशा के अनुरूप काम न होने से आप निराश हो सकते हैं।
सिंह
आज व्यवसाय में उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों को वैवाहिक स्वरूप देने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तात्कालिक लाभ मिलने से आपका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सभी काम समय पर पूर्ण होने के आसार हैं।
कन्या
आज कार्य क्षेत्र में आपको परंपरागत तरीकों को सीखने की आवश्यकता पड़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे बहसबाजी कर सकते हैं। आपको भी अपनी इच्छाओं को उन पर सीधे नहीं लादना चाहिे । आय और व्यय दोनों समान अनुपात में बढ़ते रहेंगे।
तुला
आज जिस भी कार्य को हांथ में लेंगे परिस्थितियां धीरे-धीरे उसके अनुकूल होती चली जाएंगी। यदि नहीं भी होगी तो आप उसे चतुराई वाले व्यवहार से अनुकूल बना लेंगे। नया रोजगार शुरू करने के लिये समय उत्तम है। कुटुम्ब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
वृिश्चक
आज परिवार में कुछ आर्थिक परेशानी हो सकती है। मन में किसी गलती को लेकर पश्चाताप हो सकता है। आज माता को आकस्मिक कष्ट हो सकता है। शाम के समय कोई खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन खुशी के बजाय मन थोड़ा असंतुष्ट रहेगा।
धनु
आज व्यावसायिक यात्रा का आनन्द उठायेंगे। कार्य क्षेत्र पर परिस्थितियां लगातार अनुकूल रहेंगी। आर्थिक सहायता मिलने से आपके रुके कार्य आराम से पूर्ण हो जाएंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोग से पीड़ित जातकों को स्वास्थ्य लाभ मिलने की संभावना है।
मकर
आज लोग अपने स्वार्थ के लिये आज आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। विज्ञान और अनुसंधान में रुचि ले सकते हैं। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। माता का विशेष स्नेह मिलेगा। किसी से झूंठा वादा न करें।
कुंभ
आज बच्चों को शिक्षा और प्रतियोगिता में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ललित कलाओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। नये वस्त्र और आभूषण खरीदने के लिये दिन शुभ है।
मीन
आज अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस के सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। अपने मन की बातें सबसे साझा न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर हो सकते हैं।
