बरेली: 12 जुलाई को रश्मि लेंगी शपथ, उसी दिन जिला पंचायत परिषद की पहली बैठक
बरेली, अमृत विचार। जल्द ही बरेली जिला पंचायत परिषद भी अस्तित्व में काम करते दिखायी देगी। शासन से तारीख घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल की शपथ कराने की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम 12 जुलाई को संजय कम्युनिटी हाल में करीब 11 बजे होगा। इसमें किसी वीआईपी …
बरेली, अमृत विचार। जल्द ही बरेली जिला पंचायत परिषद भी अस्तित्व में काम करते दिखायी देगी। शासन से तारीख घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल की शपथ कराने की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम 12 जुलाई को संजय कम्युनिटी हाल में करीब 11 बजे होगा।
इसमें किसी वीआईपी के बुलाने को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप के साथ जिले के सभी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण होगी। जिलाधिकारी नितीश कुमार अध्यक्ष रश्मि पटेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
इसके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल 59 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगी। जिला पंचायत कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण होने के बाद जिला पंचायत परिषद की पहली बैठक भी करायी जाएगी। जिसमें छह समितियों का गठन किया जाएगा। इसमें प्रशासनिक समिति, निर्माण समिति, शिक्षा समिति, जल निकासी और विद्युत व्यवस्था समेत छह समितियों के प्रमुख भी चयनित किए जाएंगे। इन्हीं समितियों के आधार पर जिला पंचायत अपने कामकाज शुरू करेगी। शपथ ग्रहण में भोज कार्यक्रम भी रखा गया है।
सूत्रों ने बताया कि शपथ कार्यक्रम में किसी प्रकार की दिक्कत न रहे, इसके लिए कार्यों को कराने के लिए कई अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। बता दें कि जिला पंचायत कार्यालय का सभगार कई साल से खस्ताहाल है। उसमें लोगों के आने-जाने पर भी पाबंदी है। इसलिए इस बार भी शपथ सभागार में नहीं होगी। पिछली बार की तरह संजय कम्युनिटी हाल ही में करायी जाएगी।
