काशीपुर: सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत
काशीपुर, अमृत विचार। प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों सौंप दिया। घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक की लहर है।जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ग्राम की खटोटिया, बीरोंखाल पौड़ी गढ़वाल …
काशीपुर, अमृत विचार। प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों सौंप दिया। घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक की लहर है।जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ग्राम की खटोटिया, बीरोंखाल पौड़ी गढ़वाल व हाल पीरुमदारा रामनगर निवासी विकास पान्थी (32) पुत्र स्व. हरीश पान्थी शनिवार सुबह लगभग 5 बजे हौंडा शाइन बाइक से जरूरी काम से घर से काशीपुर की ओर आ रहा था।
इसी दौरान प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में धनोरी के पास अज्ञात पिकअप के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे विकास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक चालक की एक टांग टूट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर वाहन चालक का पता लगाना शुरू कर दिया है। उधर दूसरी ओर मृतक परिवार में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो भाई एक बहन है ,भाईयों में वह बड़ा था। मृतक की बहन की शादी हो चुकी है। लगभग एक वर्ष पूर्व मृतक के पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। मृतक परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त मृतक के पास लगभग 35 हजार रुपए थे। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
