काशीपुर: सीपीयू के तीन साल पूरे, एक लाख से अधिक वाहनों का चालान कर यातायात व्यवस्था को भी किया दुरुस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। सिटी पेट्रोल यूनिट के तीन साल पूरे होने पर महकमे के अधिकारियों ने टीम की पीठ थपथपाई है। वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने भी शहर की यातायात व्यवस्था को काफी हद तक सुचारू करने को लेकर सीपीयू का उत्साहवर्धन किया। बता दें कि तीन साल पहले आज के ही दिन …

काशीपुर, अमृत विचार। सिटी पेट्रोल यूनिट के तीन साल पूरे होने पर महकमे के अधिकारियों ने टीम की पीठ थपथपाई है। वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने भी शहर की यातायात व्यवस्था को काफी हद तक सुचारू करने को लेकर सीपीयू का उत्साहवर्धन किया।

बता दें कि तीन साल पहले आज के ही दिन यानि की 10 जुलाई को सिटी पेट्रोल यूनिट टीम का गठन हुआ था। इस दौरान तीन वर्षों में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सीपीयू की अलग-अलग टीमों ने चेकिंग के दौरान एक लाख 28 हजार 140 वाहनों का विभिन्न अनियमितताओं में चालान करते हुए कुल 3 करोड़ 11 लाख 88 हजार 900 रुपए संयोजन शुल्क वसूल कर सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी की। इसी तरह सीपीयू टीम द्वारा 2015 वाहन सीज किए गए और 3820 वाहनों के कोर्ट के चालान किए गए। कोविड के दौरान सीपीयू टीम का आम समाज के प्रति भी अहम योगदान रहा।

सीपीयू ने जहां एक ओर लोगों को महामारी के प्रति सचेत करते हुए लगातार उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं मास्क आदि भी बांटे। इसके अलावा कोविड नियमों के उल्लंघन में 11539 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 लाख 85 हजार 100 रुपयों का संयोजन शुल्क वसूल कर सरकार के राजस्व में जमा कराया। इसी के साथ सिटी पेट्रोल यूनिट के जाबांजों ने 81 पुलिस एक्ट के तहत 1029 चालान करते हुए 2 लाख 57 हजार 500 रुपयों का जुर्माना वसूला। सीपीयू टीम के काशीपुर में सक्रिय होने के बाद चैन स्नेचिंग, लूट, छिनैती व दुर्घटनाओं में कमी हुई तो वहीं दूसरी और सीपीयू के सक्रिय होने के कारण 90 प्रतिशत बाइक चालक हेलमेट का प्रयोग करते देखे जा रहे हैं।

संबंधित समाचार