लखीमपुर-खीरी: सास-ससुर ने पुत्रवधू की कुल्हाड़ी से की हत्या
गोलागोकर्णनाथ/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शनिवार को थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम बेलवा के एक परिवार में गृह कलह इतनी बढ़ी कि ससुर ने अपनी पुत्रवधू को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति ने माता-पिता के विरुद्ध तहरीर देने की बात …
गोलागोकर्णनाथ/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शनिवार को थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम बेलवा के एक परिवार में गृह कलह इतनी बढ़ी कि ससुर ने अपनी पुत्रवधू को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति ने माता-पिता के विरुद्ध तहरीर देने की बात कही है।
थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम बेलवा निवासी रामकिशन वर्मा के पुत्र नरेंद्र वर्मा का विवाह 7 वर्ष पूर्व रजागंज के ग्राम करमुलहापुर शुची (25) से हुआ था। दानों के कोई संतान नहीं थी। थानाध्यक्ष हैदराबाद अजय कुमार शर्मा ने बताया कि नरेंद्र कुमार वर्मा और उनकी पत्नी शुची वर्मा दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। दोनों पढ़े-लिखे है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुची की ससुर रामकिशन वर्मा और सास से अक्सर कहासुनी होती थी। सास-ससुर शुचि को किन्ही कारणों से पसंद नहीं करते थे।
शनिवार की सुबह शुची का पति नरेंद्र वर्मा किसी काम से बाहर गया था। सास-ससुर का शुची से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सास-ससुर ने कुल्हाड़ी से शुची पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका शुची के गले और ठुड्ढी पर घाव के निशान पाए गए हैं। पत्नी का पोस्टमार्टम कराने नरेंद्र कुमार वर्मा खुद गया है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि नरेंद्र वर्मा का कहना है कि माता-पिता के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट वह स्वयं दर्ज करवाएगा।
