लखीमपुर-खीरी: चार दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोलागोकर्णनाथ/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम मूड़ा विष्नू निवासी एक 22 वर्षीय युवक चार दिनों से लापता था। शनिवार को उसका शव घर से 500 मीटर की दूरी पर बने एक कुएं से बरामद किया गया । थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम मूड़ा विष्नू निवासी विजय वर्मा का पुत्र सानू उर्फ अभिषेक वर्मा …

गोलागोकर्णनाथ/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम मूड़ा विष्नू निवासी एक 22 वर्षीय युवक चार दिनों से लापता था। शनिवार को उसका शव घर से 500 मीटर की दूरी पर बने एक कुएं से बरामद किया गया ।

थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम मूड़ा विष्नू निवासी विजय वर्मा का पुत्र सानू उर्फ अभिषेक वर्मा (22) 6 जुलाई को रात 8:30 बजे चेकदार शर्ट, तौलिया लपेटकर हवाई चप्पल पहन कर घर से निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की थी।

परेशान परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की थी। इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। बताते हैं कि सानू उर्फ अभिषेक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सानू ने युवती का फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में काफी विवादहुआ था।

युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई। शनिवार की सुबह गांव के बाहर एक कुएं में उसका शव मिला जिससे सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आत्महत्या की है या हत्या की गई है।

संबंधित समाचार