आज का राशिफल | 11 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ने के आसार बन रहे हैं। माता के साथ वैचारिक टकराव हो सकता है। परिवार में आपकी आर्थिक नीतियों की आलोचना हो सकती है। अपनी दिनचर्या विशेष रूप से खानपान सन्तुलित रखें। पैतृक या पूर्वजों की सम्पदा का ध्यान रखें। वृष आज व्यापारिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती …

मेष

आज सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ने के आसार बन रहे हैं। माता के साथ वैचारिक टकराव हो सकता है। परिवार में आपकी आर्थिक नीतियों की आलोचना हो सकती है। अपनी दिनचर्या विशेष रूप से खानपान सन्तुलित रखें। पैतृक या पूर्वजों की सम्पदा का ध्यान रखें।

वृष

आज व्यापारिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। छोटे भाई-बहनों की निजी समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। माता-पिता बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन से सन्तुष्ट रहेंगे। अपनी क्षमताओं से अधिक काम न करें। सोशल मीडिया में ज्यादा समय बर्बाद न करें।

मिथुन

आज जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। खर्च के दौरान अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। मित्रों का अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण निराश हो सकते हैं। महिलाएं पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगी।

कर्क

आज आपके काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। व्यवसाय में नये प्रयोग भी कर सकते हैं। होटल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। जीवनसाथी आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। इसका लाभ आपको हर क्षेत्र में प्राप्त होगा। लव लाइफ काफी रोमांटिक हो सकती है।

सिंह

आज सबको प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे लेकिन फिर भी कुछ लोग असन्तुष्ट रहेंगे। सन्तान की परवरिश और संस्कारों पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक कष्ट हो सकता है। नींद भरपूर मात्रा में लें।

कन्या

आज समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपका सम्पर्क मजबूत होगा। दवा व्यापारियों की की बिक्री बढ़ सकती है। मित्र आपसे धन उधार मांग सकते हैं। किसी का मजाक न उड़ायें इससे आपकी छवि खराब होने की सम्भावना है।

तुला

आज नये कारोबारी समझौते कर सकते हैं। धर्म-कर्म को लेकर सक्रिय रहेंगे। परिजनों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। अपनी बड़ाई स्वयं न करें इससे आपको लोग अहंकारी समझ सकते हैं। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

वृिश्चक

आज मित्रों की समस्याओं का समाधान करेंगे। राज्य-सत्ता से जुड़े लोग आज महत्वपूर्ण बैठकों में सम्मिलित हो सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्राओं पर जाने का विचार बनेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आप अपने वचन के पक्के रहेंगे।

धनु

आज आपको धन के मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। नये मित्रों के साथ किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है। मन में अचानक विचार उत्पन्न होंगे। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखने में सफल होंगे। घर में बोरियत महसूस हो सकती है।

मकर

आज दिखावटी प्रेम व्यक्त करने से बचें। जीवनसाथी आपसे गम्भीर मुद्दों पर विमर्श कर सकते हैं। दुष्ट लोगों की संगति से बचें। सन्तान के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की साख मजबूत होगी।

कुंभ

आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। प्राकृतिक स्थलों के पर्यटन के लिये जा सकते हैं। पुराने झगड़े दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। अपनी वाणी में विनम्रता अवश्य रखें।

मीन

आज सब कुछ होते हुए भी थोड़ा असन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। विदेशों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलने के योग हैं।