बरेली: सूदखोरी से परेशान ऑटो रिक्शा चालक ने खाया जहर
बरेली। सूदखोरी से परेशान होकर ऑटो रिक्शा चालक को जहर खाने पर मजबूर होना पड़ा। युवक को पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक ने चार साल पहले एक व्यक्ती से कर्ज लिया था जिसका सारा कर्ज चुकाने के बाद भी सूदखोर उससे ब्याज के नाम पर पैसा …
बरेली। सूदखोरी से परेशान होकर ऑटो रिक्शा चालक को जहर खाने पर मजबूर होना पड़ा। युवक को पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक ने चार साल पहले एक व्यक्ती से कर्ज लिया था जिसका सारा कर्ज चुकाने के बाद भी सूदखोर उससे ब्याज के नाम पर पैसा वसूल रहा है।
संजय नगर निवासी पंकज उर्फ कल्लू (19) ने बरेली कॉलेज के पास जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने करीब 4 साल पहले मोहल्ले के ही रहने वाले एक सूदखोर से 20 प्रतिशत ब्याज पर 7000 रुपये का कर्ज लिया था। जिसका ब्याज समेत भुगतान युवक कर चुका है। इसके बाद भी सूदखोर 20 हजार रुपयों का बकाया युवक पर निकाल रहा है।
जिसके चलते ऑटो चालक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद युवक के पिता और पड़ोसी ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने बताया कि वह किराए पर ऑटो चलाता है। महीने का खर्चा निकलने के बाद घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं सूदखोर प्रतिदिन 100 रुपये ब्याज के नाम पर छीन लेता है।
