आतंकवाद वित्त पोषण मामला: एनआईए ने जम्मू- कश्मीर में कई स्थानों पर मारा छापा, पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापा मारा तथा आतंकवाद वित्त पोषण के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए अधिकारियों ने प्रदेश पुलिस तथा अर्ध सैनिक बलों की सहायता से अनंतनाग, श्रीनगर, तथा बारामूला जिला में आज तड़के कई जगहों पर …

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापा मारा तथा आतंकवाद वित्त पोषण के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए अधिकारियों ने प्रदेश पुलिस तथा अर्ध सैनिक बलों की सहायता से अनंतनाग, श्रीनगर, तथा बारामूला जिला में आज तड़के कई जगहों पर छापा मारा।

सूत्रों ने कहा, “छापेमारी के दौरान अब तक अनंतनाग से चार तथा श्रीनगर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।” सूत्रों के मुताबिक कुछ जगहों पर छापेमारी अभी भी जारी है। यह मामला ऑनलाइन आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित है और इस संबंध में विदेशी आंतकवादियों के संपर्कों की जानकारी हासिल की जा रही है।

यह छापेमारी हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों सहित कश्मीर के 11 सरकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई के एक दिन बाद हुयी है। इन सभी को आतंकी-वित्त पोषण गतिविधियों में उनकी कथित संलिप्तता के लिए बर्खास्त किया गया है। इन कर्मचारियों की सेवाएं संविधान के अनुच्छेद 311(2)(सी ) के तहत समाप्त कर दी गई, जिसके तहत कोई जांच नहीं होती है। ऐसे मामलों को देखने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में एक नामित समिति द्वारा सिफारिश के बाद यह कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार