निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करेंगे फरहान अख्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार-अभिनेता फरहान अख्तर जल्द ही निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करेंगे। फरहान अख्तर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक सुपरहिट फिल्म ‘दिल चाहता है’ से की थी। इसके बाद फरहान अख्तर ने डॉन और डॉन 2 जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया। फरहान एक बार फिर से फिल्मों का निर्देशन करते नजर …

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार-अभिनेता फरहान अख्तर जल्द ही निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करेंगे। फरहान अख्तर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक सुपरहिट फिल्म ‘दिल चाहता है’ से की थी। इसके बाद फरहान अख्तर ने डॉन और डॉन 2 जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया।

फरहान एक बार फिर से फिल्मों का निर्देशन करते नजर आएंगे। फरहान अख्तर ने कहा, “मैं जरूर निर्देशन करूंगा। मैं दोबारा फिल्में निर्देशित करना चाहता हूं। शायद जब हम अगली बार बात करें तो हम निर्देशन पर ही बात कर रहे हों।

मुझे ये जानकर बेहद खुशी होती है कि बतौर निर्देशक मेरे काम को पसंद किया गया और लोगों के लिए मुझे दोबारा ये काम करना चाहिए। मैं निर्देशन में आऊंगा और शायद जल्द ही हम इस पर बात भी करेंगे”फरहान अख्तर जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म तूफान में नजर आने वाले हैं।

संबंधित समाचार