हैती के राष्ट्रपति की हत्या से पहले किया गया था प्रताड़ित : कार्यवाहक प्रधानमंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन।  हैती के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाडे जोसेफ ने कहा कि राष्ट्रपति जोवेनल मौसे की हत्या करने से पहले भाड़े के विदेशी सैनिकों ने उन्हें काफी टार्चर किया था श्री मौसे और उनकी पत्नी को बुधवार को कम से कम 20 बंदूकधारियों ने उनके निजी आवास पर घेर लिया था और श्री मौसे को कम से …

वाशिंगटन।  हैती के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाडे जोसेफ ने कहा कि राष्ट्रपति जोवेनल मौसे की हत्या करने से पहले भाड़े के विदेशी सैनिकों ने उन्हें काफी टार्चर किया था श्री मौसे और उनकी पत्नी को बुधवार को कम से कम 20 बंदूकधारियों ने उनके निजी आवास पर घेर लिया था और श्री मौसे को कम से कम 12 गोलियां मारी गई थी।

इस घटना में उनकी पत्नी भी बुरी तरह घायल हैं जिन्हें मियामी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है श्री जोसफ ने एबीसी को दिए एक साक्षात्कार में बताया“ भाड़े के विदेशी सैनिकों ने श्री मौसे के निजी आवास पर तड़के धावा बोल दिया और काफी देर तक टार्चर करने के बाद उनकी गोली मार कर हत्या कर दी थी लेकिन जिन लोगों ने यह काम किया है उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा। हैती पुलिस के अनुसार 26 कोलंबियाई और दो अमेरिकियों (हैती मूल के ) ने इस घटना को अंजाम दिया था और दोनों अमेरिकियों के अलावा 18 कोलंबियाई लोगों को पकड़ा जा चुका है।

संबंधित समाचार