अमेठी: प्रेमी संग भागी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने जताया हत्या की आशंका
अमेठी। अमेठी जिले के तिलोई तहसील के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में पूरे फंदा मजरे फूला निवासी युवक उमेश 20 दिन पहले जामो थाना क्षेत्र के डेबरा गांव की युवती को भगा लाया था। दरअसल युवक युवती के दूर की रिश्तेदारी में आता हैऔर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसीलिए युवती युवक के …
अमेठी। अमेठी जिले के तिलोई तहसील के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में पूरे फंदा मजरे फूला निवासी युवक उमेश 20 दिन पहले जामो थाना क्षेत्र के डेबरा गांव की युवती को भगा लाया था। दरअसल युवक युवती के दूर की रिश्तेदारी में आता हैऔर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसीलिए युवती युवक के साथ भाग गई थी। जिसके बाद लड़की पक्ष ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। जब प्रेमी प्रेमिका के साथ भागने की बात सामने आई तो पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच 29 जून को समझौता करवा दिया था।
वही शनिवार की देर रात युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद ससुराल वाले उसके मायके को सूचित किये बैगर ही उसका अंतिम संस्कार करने वाले थे। कहीं से युवती के परिजनों को भनक लग गई। रविवार को सुबह युवती के परिजनों सहित दर्जनभर लोग युवक के फंदा गांव पहुंचे और युवती को मृत अवस्था मे देखकर दंग रह गये , वही ग्रामीणों के सामने मृतका के पिता धनीराम ने आरोप लगाया है कि उसकी लड़की की हत्या कर दी गई है, और आरोपी इस घटना पर पर्दा डालना चाहते थे।
वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि लड़की दो-तीन दिनों से बीमार चल रहे थी उसे इलाज के लिए शनिवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची मोहनगंज कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया है। इस मामले मे तिलोई क्षेत्राधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में भी मृतका के पिता धनीराम ने थाने पर तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
