हल्द्वानी: दिल्ली मॉडल वहीं रखिए, यहां उत्तराखंडियत मॉडल चलेगा – हरीश रावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने उत्तराखंड में आप के लिए सियासी जमीन तलाशने आए अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केजरीवाल को नसीहत दी है कि दिल्ली मॉडल वहीं संभाल कर रखिए, यहां तो उत्तराखंडियत मॉडल चलेगा। हर दा ने केजरीवाल के देहरादून दौर पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने उत्तराखंड में आप के लिए सियासी जमीन तलाशने आए अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केजरीवाल को नसीहत दी है कि दिल्ली मॉडल वहीं संभाल कर रखिए, यहां तो उत्तराखंडियत मॉडल चलेगा।

हर दा ने केजरीवाल के देहरादून दौर पर तंज कसते हुए कहा कि चुनावी मौसम और नेता दूर रहें ऐसा कैसे हो सकता है। अरविंद केजरीवाल भी देहरादून पधार रहे हैं, वो दिल्ली मॉडल की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने दिल्ली में तबाही मचाई है। ऑक्सीजन, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड और दवाओं के लिए दिल्लीवासी तरसे। अरविंद केजरीवाल की बड़ी मेहरबानी, वह अपने इस दिल्ली मॉडल को अपने ही बस्ते में बंद रखियेगा।

हर दा ने कहा कि प्रदेश में सवाल बिजली पानी का है तो पानी के बिना जिस तरीके से दिल्ली के बड़े हिस्से में हर साल त्राहिमाम-त्राहिमाम होती है, कम से कम उत्तराखंड में सरकार तो बड़ी नालायकी से चल रही है। यहां  पानी के लिए ऐसा त्राहिमाम अभी नहीं मचा है। वैसे ये जो तथाकथित गुजरात औद दिल्ली मॉडल हैं। गुजरात मॉडल से देश दुखी है और दिल्ली मॉडल उस पर पड़े में दो लात के समान होगा तो आप (अरविंद केजरीवाल) अपना दिल्ली मॉडल यहीं संभालकर रखिए, उत्तराखंड में केवल उत्तराखंडियत वाला मॉडल चलेगा।

 

‘दिल्ली के बराबर वार्षिक बजट हो तो 400 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे’

हल्द्वानी। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के 300 यूनिट प्रति परिवार देने की घोषणा पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली प्रति परिवार फ्री देने का वादा किया गया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल का यह दूसरा टर्म है और वहां लोगों को  केवल 200 यूनिट तक बिजली फ्री दी जा रही है। 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर पूरा बिल वसूल किया जाता है। बता दे कि दिल्ली में वाणिज्यिक पर 7. 75 रुपया पर यूनिट बिजली का बिल वसूला जाता है, जबकि उत्तराखंड में 5. 80 रुपया देना पड़ता है। फिर दिल्ली की आमदनी और उत्तराखंड की आमदनी का कोई मुकाबला नहीं है। यदि उत्तराखंड का बजट भी दिल्ली के वार्षिक बजट के बराबर हो तो कांग्रेस 400 यूनिट तक बिजली का बिल माफ कर देगी। राज्य के संसाधनों को देखकर हमारा वादा है कि सत्ता में आने के वर्ष 100 यूनिट और दूसरे वर्ष में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे।

संबंधित समाचार