हल्द्वानी: छुट्टियां खत्म, कल से स्कूल जाएंगे शिक्षक
हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मियों की छुट्टियों के बाद शिक्षक सोमवार यानी आज से स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा देंगे। इसमें शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी विद्यालयों को खोले जाने के आदेश दिए हैं। इसमें कल यानि की सोमवार को सभी शिक्षकों को स्कूलों में हाजिरी देनी होगी। हालांकि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मियों की छुट्टियों के बाद शिक्षक सोमवार यानी आज से स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा देंगे। इसमें शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी विद्यालयों को खोले जाने के आदेश दिए हैं। इसमें कल यानि की सोमवार को सभी शिक्षकों को स्कूलों में हाजिरी देनी होगी।
हालांकि कोरोना संक्रमण व छात्र हित के लिए विद्यार्थियों को स्कूल आने के आदेश नहीं दिए हैं। शिक्षकों को स्कूलों से ही छात्रों को ऑनलाइन कक्षाएं जारी करनी होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारियों को सूचना दे गई है। और आज से शिक्षकों स्कूल में हाजिरी देनी होगी।
