उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने कहा- यात्रा आस्था का विषय, लेकिन लोगों की जान दांव पर नहीं लगा सकते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के मूड में नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विषय पर कहा कि बात भले ही आस्था की है, लेकिन लोगों की जिंदगी दांव पर नहीं लगाई जा सकती है। ईश्वर को भी यह अच्छा …

देहरादून, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के मूड में नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विषय पर कहा कि बात भले ही आस्था की है, लेकिन लोगों की जिंदगी दांव पर नहीं लगाई जा सकती है। ईश्वर को भी यह अच्छा नहीं लगेगा यदि लोग कांवड़ यात्रा के कारण लोग कोविड से अपनी जान गंवाते हैं।

कांवड़ यात्रा के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 जून की कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया था कि इस साल कांवड़ यात्रा नहीं होगी। कांवड़ यात्रा सनातन धर्मियों की आस्था से जुड़ी है। कहा कि फिर भी सरकार इस पर विचार कर रही है कि यदि यात्रा को लेकर किसी भी प्रकार की कोई गुंजाइश है तो उस बारे में उच्चस्तरीय बैठक कर निर्णय लिया जाएगा, लेकिन लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

संबंधित समाचार