बॉलीवुड के सिंघम स्टार की नई फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का टीजर हुआ रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का टीजर रिलीज हो गया है। अजय देगवन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का टीजर शेयर किया है। टीजर में युद्ध की झलक देखने को मिलती है। वहीं, अजय देवगन का डायलॉग ‘मेरे …
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का टीजर रिलीज हो गया है। अजय देगवन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का टीजर शेयर किया है। टीजर में युद्ध की झलक देखने को मिलती है। वहीं, अजय देवगन का डायलॉग ‘मेरे मरने का मातम मत करना, मैंने खुद ये शहादत चुनी है। मैं जीता हूं मरने के लिए, मेरा नाम है सिपाही’ सुनाई पड़ती है।
अजय देवगन ने टीजर को शेयर करते हुए लिखा, “अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई।” गौरतलब है कि 1971 की भारत-पाकिस्तान लड़ाई पर बनी फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं जिन्होंने भुज में एयरबेस तैयार किया था।
When bravery becomes your armour, every step leads you to victory! ?
Experience the untold story of the greatest battle ever fought, #BhujThePrideOfIndia.Trailer out now : https://t.co/o85HWqDVd9
Releasing on 13th August only on @DisneyplusHSVIP#DisneyPlusHotstarMultiplex
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 12, 2021
फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरी फतेही, शरद केलकर और एमी विर्क भी हैं। फिल्म 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
