हल्द्वानी: जेल में बंद हत्या प्रयास के आरोपी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंद हत्या प्रयास के आरोपी की मौत हो गई है। बंदी ने इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ा। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को बुलाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी। उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के बिलासपुर निवासी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंद हत्या प्रयास के आरोपी की मौत हो गई है। बंदी ने इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ा। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को बुलाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के बिलासपुर निवासी इरशाद (55) वर्ष 2019 से हल्द्वानी जेल में बंद था। उस पर हत्या प्रयास का आरोप था।

आईपीसी की धारा 307, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि बंदी की तबीयत खराब होने के बाद 10 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे टीबी की शिकायत थी। इलाज के दौरान रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद जेल प्रशासन ने घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
गौरव

संबंधित समाचार