रामपुर : कोर्ट ने सीतापुर जेल प्रशासन से आजम की मांगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कोर्ट ने सीतापुर जेल प्रशासन से सपा सांसद आजम खां की सेहत से संबंधित रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी। आजम खां पर दो-दो जन्म प्रमाण पत्र मामले के साथ ही अजीमनगर सहित शहर के विभिन्न थानों में लगभग 86 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस …

रामपुर, अमृत विचार। कोर्ट ने सीतापुर जेल प्रशासन से सपा सांसद आजम खां की सेहत से संबंधित रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी।

आजम खां पर दो-दो जन्म प्रमाण पत्र मामले के साथ ही अजीमनगर सहित शहर के विभिन्न थानों में लगभग 86 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने विवेचना के बाद सभी मामलों में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिए गए हैं। सभी मामलों में लगातार सुनवाई कोर्ट में चल रही है। कोर्ट ने आजम खां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ ही 82 की कार्रवाई भी की।

जिस पर 26 फरवरी 2020 को सपा सांसद आजम खां ने अपनी पत्नी शहर विधायक डा.तजीन फात्मा बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से तीनों को रातों रात सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया। वह डेढ़ साल से सीतापुर जेल में बंद है।

आजम खां लगभग डेढ़ साल में दो बार ही रामपुर कोर्ट आए हैं, 9 मई को कोरोना संक्रमित होने के कारण पिता-पुत्र को लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को मुकदमे के वादी भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी कोर्ट पहुंचे। एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई।

जन्म प्रमाण पत्र और पैनकार्ड,पासपोर्ट के मुकदमों में चार्ज पर बहस होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। कोर्ट ने जेल अधीक्षक सीतापुर को पत्र लिखकर आजम खां की सेहत की वर्तमान में क्या स्थिति है उससे अवगत कराने के आदेश दिए हैं।

शत्रु संपत्ति मामले में सुनवाई 30 जुलाई को
जौहर विवि में शत्रु संपत्ति मिलाने के मामले में अजीमनगर में दर्ज मुकदमे में सोमवार को सुनवाई होनी थी। जिस पर सरकार के जवाब पर आजम खां के अधिवक्ताओं ने काउंटर जवाब देने के लिए समय मांगा है। जिस कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इस मामले की 30 जुलाई को होगी। वहीं भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने कहा कि भष्ट्राचारियों के विरुद्ध यह लड़ाई मजबूती के साथ जारी रहेगी।

एडीजीसी फौजदारी रामौतार सैनी ने बताया कि कोर्ट ने सपा सांसद आजम खां की सेहत से संबंधित रिपोर्ट सीतापुर प्रशासन से मांगी है इस मामले की सुनवाई 3 अगस्त और 4 अगस्त को होगी।

संबंधित समाचार