रामपुर : कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में निकाला जुलूस, प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में रिक्शा चलाई और बाइकों को रिक्शा पर रख दिया। इसके अलावा सिलेंडरों को हाथों में लेकर सरकार विराधी नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2012-13 के बाद महंगाई चरम पर पहुंची है। देश की जनता को महंगाई डायन की तरह खाए जा रही है। ज़िला अध्यक्ष …

रामपुर,अमृत विचार। कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में रिक्शा चलाई और बाइकों को रिक्शा पर रख दिया। इसके अलावा सिलेंडरों को हाथों में लेकर सरकार विराधी नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2012-13 के बाद महंगाई चरम पर पहुंची है। देश की जनता को महंगाई डायन की तरह खाए जा रही है।

ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसी हिमायत उल्लाह मार्केट स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में बैनर, सिलेंडर लेकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। पेट्रोल डीजल के दामो में रोज़ाना हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ पैदल मार्च किया और बाइक को रिक्शा मे रखकर सिलेन्डर हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही नवाब गेट पर धरना भी दिया।

ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा की आज पहली बार 2012-13 के बाद महंगाई इतनी चरम सीमा पर पहुंची है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2013-14 में कहते थे अबकी बार महंगाई पर वार लेकिन अब वह चुप बैठे हैं। महंगाई लगातार डायन की तरह बढ़ती जा रही है सरकार अनदेखी कर रही है। आम आदमी की कोई चिन्ता नही है महंगाई बेलगाम हो गई है बेताहाशा बढ़ गई है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां ने कहा महंगाई के कारण आम आदमी इस बोझ के तले दब गया है।

सब्जियों के दाम पेट्रोल डीजल के दाम रसोई गैस के दाम कब कम होंगे। क्या यही अच्छे दिन हैं जो पेट्रोल 60 रुपए लीटर बिकता था आज वह 100 रुपए लीटर बिक रहा है जो सरसों का तेल 70 रुपए बिकता था आज वह 200 रुपए बिक रहा है जो रसोई गैस 400 को थी आज वह 900 को हो गई जो दाले 60 रुपए किलो थी आज वह 200 रुपए बिक रही हैं।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां,डा. ज़फर खां, ज्ञान प्रकाश गुप्ता,रमेश कुमार मैक्स,दामोदर सिंह,अकबर अली,अब्दुल सबूर खां,अकरम सुलतान,महेन्द्र यदुवंशी,हसीब खां,महरबान अली, सतनाम सिंह,आमिर कुरैशी, विक्की मियां, बिलाल खां,विपिन कुमार, रिज़वान मियां,शकील मंसूरी, जगदीश अवस्थी,राम गोपाल सैनी,इरफान मंसूरी,सलमान अली,शाहीन अंसारी, दुर्गेश मौर्या,इमरोज़ मंसूरी,बाबू राम ,धर्मपाल मौर्या, जब्बार खां, भगवान दास मौर्या,सनी सैनी, टिंकू सागर,रियाज़ अली, मुन्ने खां,रियाज़ खां, शमशाद अंसारी, इफ्तेखार अली,हिमांशु मैक्स आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार