आज का राशिफल | 13 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष व्यवसाय में लाभ के अवसर चूक सकते हैं। अपनी गलतियों की ज़िम्मेदारी स्वयं लें दूसरों पर न लादें। बच्चे रचनात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। क्रोध और आवेग से आपको बचना चाहिये। पेट में मरोड़ उठने कीसंभावना है। वृष रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता …

मेष

व्यवसाय में लाभ के अवसर चूक सकते हैं। अपनी गलतियों की ज़िम्मेदारी स्वयं लें दूसरों पर न लादें। बच्चे रचनात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। क्रोध और आवेग से आपको बचना चाहिये। पेट में मरोड़ उठने कीसंभावना है।

वृष

रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो सकती है। अपने खर्चों का हिसाब रखें। जीवनसाथी से कड़वी बातें सुननी पड़ेगी। मानसिक रूप से सन्तुष्ट रहेंगे। अनावश्यक बातों में समय नष्ट न करें।

मिथुन

सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज पूरा दिन मौजमस्ती में बीतेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपका ध्यान व्यर्थ गतिविधियों में जा सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकी बढ़ेगी।

कर्क

व्यवसाय में लाभ के अवसर है। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ उठा सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध सुधरेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। छोटी-छोटी गलतियों को लोग बड़ा चढ़ाकर दिखा सकते हैं।

सिंह

नई योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। विवाह योग्य जातकों को उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। रुक-रुक कर आपके सभी काम पूर्ण हो जाएंगे।

कन्या

अकड़ू व्यवहार के कारण आपको परेशानी हो सकती है। लंबी यात्राओं में जाना पड़ सकता है। नकारात्मक वातावरण से बचने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास बनाएं रखें।

तुला

आपके मस्तिष्क में नवीन योजनाओं की रूपरेखा बन सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की सैलरी बढ़ने की संभावना प्रबल है। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी आनन्दित हो सकते हैं।

वृिश्चक

मित्रों के सहयोग से आपके सभी काम आसानी से हो जायेंगे। आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। कारोबार में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु

नई नौकरी की शुरुआत कर रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ तनाव में वृद्धि हो सकती है। परिस्थितियों को सम्भालने में थोड़ी कठिनाई होगी। बड़े बुजुर्ग आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं।

मकर

आपका मन किसी कारण से अप्रसन्न हो सकता है। बिना मतलब की बातों में समय बर्बाद न करें। गले और छाती में विकार उत्पन्न हो सकते हैं। छात्र अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। मन की इच्छाओं को प्रकट करने से बचें।

कुंभ

कार्य व्यवसाय में आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। अचानक आपको उच्च पद मिल सकती है। आपके मन में अच्छे विचारों का प्रभाव रहेगा। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। किसी गम्भीर समस्या का आपको समाधान मिल सकता है। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

मीन

घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। घर की बातें कहीं बाहर न जायें इसका ध्यान रखें। विदेशों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में लक्ष्य तय समय पर प्राप्त कर लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलने के आसार हैं।