हल्द्वानी: हरेला पर्व पर 5 हजार पौधे रोपने का संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हरेला के मौके पर संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट व हरित वन क्रांति अभियान की ओर से 14 से 17 जुलाई तक पूरे प्रदेश में 4 दिनी वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 5 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मंगलवार को रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मीडिया से मुखातिब होते हुए ट्रस्ट …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हरेला के मौके पर संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट व हरित वन क्रांति अभियान की ओर से 14 से 17 जुलाई तक पूरे प्रदेश में 4 दिनी वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 5 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मंगलवार को रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मीडिया से मुखातिब होते हुए ट्रस्ट के संस्थापक विपिन जोशी ने बताया कि इस कड़ी में नैनीताल जिले के विकासखंड धारी और ओखला कांडा के गांवों में फलदार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।

साथ ही लोगों को पौधें भी बांटे जाएंगे। इसके साथ ही पहले से लगाए गये वृक्षों के उचित रखरखाव के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इधर, 18 जुलाई को उद्योग विभाग के सहयोग से स्वरोजगार प्रोत्साहन शिविर का आयोजन पंचायत घर पहाड़पानी में किया जाएगा, ताकि लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न स्वरोजगार प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी मिल सके।

 

संबंधित समाचार