हल्द्वानी: 12 साल बाद पुलिस कर्मियों के घरों में लगेंगे खिड़की-दरवाजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बद्रीपुरा में पुलिस के आवासीय भवन में 12 साल बाद खिड़की व दरवाजे लगेंगे। बीच में बजट न मिलने के कारण लोक निर्माण विभाग ने निर्माण रोक दिया था। अब गृह मंत्रालय से बजट जारी होने पर काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की योजनानुसार साल 2009 में लोनिवि ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बद्रीपुरा में पुलिस के आवासीय भवन में 12 साल बाद खिड़की व दरवाजे लगेंगे। बीच में बजट न मिलने के कारण लोक निर्माण विभाग ने निर्माण रोक दिया था। अब गृह मंत्रालय से बजट जारी होने पर काम शुरू कर दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय की योजनानुसार साल 2009 में लोनिवि ने बद्रीपुरा में 36 फ्लैट बनाने का काम शुरू किया था। लेकिन कुछ साल बाद काम रुक गया। लोक निर्माण विभाग के अनुसार पुलिस ने 2009 के अनुबंध के तहत पूरी धनराशि दी। लेकिन किश्त देने में वक्त इतना लग गया कि निर्माण कार्य की लागत बढ़ गई। ऐसे में ठेकेदार ने काम बंद किया तो लोनिवि ने दोबारा बजट मांगा।

लेकिन शासन से शेष निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए बजट नहीं मिला। तब से निर्माणाधीन भवन की किसी ने सुध नहीं ली। सालों से यह भवन वीरान पड़ा था। अब सालों इंतजार के बाद गृह मंत्रालय से बजट मिला है। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बजट जारी होने पर शेष काम शुरू कर दिया है।
गौरव

संबंधित समाचार