सुल्तानपुर: एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत चार आरोपियों को भेजा जेल
सुलतानपुर। सुल्तानपुर जिले के एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू समेत चार आरोपियों ने आज मंगलवार को सरेंडर कर दिया। जिसके बाद विशेष न्यायाधीश पीके जयंत की अदालत ने सभी आरोपियों की रिमांड स्वीकृत कर 60 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बता दें कि धनपतगंज थाने में पूर्व विधायक …
सुलतानपुर। सुल्तानपुर जिले के एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू समेत चार आरोपियों ने आज मंगलवार को सरेंडर कर दिया। जिसके बाद विशेष न्यायाधीश पीके जयंत की अदालत ने सभी आरोपियों की रिमांड स्वीकृत कर 60 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बता दें कि धनपतगंज थाने में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ एसआई सीताराम यादव ने बीते 28 अप्रैल को केस दर्ज कराया था। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमें विधायक सोनू सिंह के साथ दीपक सिंह उर्फ बबलू सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ अंशू सिंह, विजय यादव न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए।
पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह व अन्य आरोपियों ने अपने अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह के साथ कोर्ट में पहुंचकर समर्पण किया। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। उधर जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने भी अपने अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय के माध्यम से एसएसटी एक्ट से जुड़े अन्य मामले में पूर्व विधायक सोनू सिंह व उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू की जमानत को चुनौती दी है। आज जमानत निरस्तीकरण के मामले में भी सुनवाई हुई, इस दौरान कोर्ट ने सोनू सिंह के पक्ष से आपत्ति आमंत्रित की है और 20 जुलाई को बेल कैंसिलेशन पर सुनवाई करेगी।
