Corona Virus: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18.77 करोड़, भारत दूसरे स्थान पर स्थिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमितों की बढ़कर 18.77 करोड़ हो गई और अब तक इससे 40.48 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा इस बीच पूरे विश्व में अब तक 349.47 करोड़ से अधिक लाेगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। अमेरिका की …

वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमितों की बढ़कर 18.77 करोड़ हो गई और अब तक इससे 40.48 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा इस बीच पूरे विश्व में अब तक 349.47 करोड़ से अधिक लाेगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 करोड़ 77 लाख 42 हजार 713 हो गयी है जबकि 40 लाख 48 हजार 18 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.39 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.07 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।

दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,792 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ नौ लाख 46 हजार 74 हो गया है। इस दौरान 41 हजार मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ एक लाख चार हजार 720 हो गयी है।

सक्रिय मामले 2832 घटकर चार लाख 29 हजार 946 हो गये हैं। इसी अवधि में 624 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 11 हजार 408 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.40 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.28 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 हो गयी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.91 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.35 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.82 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 57.62 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.42 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित संख्या 54.93 लाख से अधिक हो गयी है और 50,324 मरीजों की मौत हो चुकी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव