पश्चिम बंगाल: समुद्र में डूबा ट्रॉलर, 10 मछुआरे लापता, 2 को बचाया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नामखाना। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बुधवार सुबह करीब पांच बजे मछली पकड़ने वाला एक ट्रॉलर अचानक गहरे समुद्र में पलट गया। हादसे के बाद दो लोगों को बचा लिया गया है, बाकी 10 अब भी लापता हैं। ट्रॉलर को तट तक खींचने की व्यवस्था की गयी है। स्थानीय सूत्रों ने बताया …

नामखाना। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बुधवार सुबह करीब पांच बजे मछली पकड़ने वाला एक ट्रॉलर अचानक गहरे समुद्र में पलट गया। हादसे के बाद दो लोगों को बचा लिया गया है, बाकी 10 अब भी लापता हैं। ट्रॉलर को तट तक खींचने की व्यवस्था की गयी है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जिले के नामखाना के एक ट्रॉलर एफ.बी. हेमबती गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गया था। ट्रॉलर में कुल 12 मछुआरे सवार थे। बुधवार को मछली पकड़ने के बाद ट्रॉलर किनारे पर लौट रहा था। उसी दौरान ट्रॉलर अचानक रक्तेश्वरी नामक चट्टान के पास पलट गया।

काकद्वीप मछुआरा कल्याण संघ के सचिव बिजन मैती ने बताया कि तट पर लौटते समय फ्रेजरगंज से करीब चार घंटे की दूरी पर रक्तेश्वरी नामक चट्टान के पास ट्रॉलर पलट गया। उस समय ट्रॉलर पर सवार नाविक और उसका सहायक नाविक नदी में तैर कर बाहर आ गए।

अन्य ट्रॉलर के मछुआरों ने दोनों मछुआरों को बचा लिया लेकिन शेष 10 मछुआरे उस समय ट्रॉलर के केबिन में सो रहे थे। अनुमान है कि वे 10 मछुआरे ट्रॉलर के केबिन में ही रह गये। घटना से काकद्वीप अनुमंडल में हड़कंप मच गया है।

संबंधित समाचार