IBPS 2021: वित्त मंत्रालय ने लगाई सरकारी बैंक क्लर्क की परीक्षा पर फिलहाल रोक, इस वजह से लिया फैसला
नई दिल्ली/लखनऊ। वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा (IBPS clerk exam 2021) को फिलहाल रोक लगा दी है। मंत्रालय ने बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क कैडर की परीक्षा को उस समय तक रोकने का निर्देश दिया जब तक कि …
नई दिल्ली/लखनऊ। वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा (IBPS clerk exam 2021) को फिलहाल रोक लगा दी है। मंत्रालय ने बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क कैडर की परीक्षा को उस समय तक रोकने का निर्देश दिया जब तक कि क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा लेने के बारे में अंतिम विचार नहीं तय हो जाता। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि क्लर्क कैडर की परीक्षा स्थानीय/क्षेत्रीय भाषाओं में कराने की मांग पर एक समिति का गठन किया गया है। समिति इस पूरे मामले पर गौर करेगी।
बयान में कहा गया है कि समिति अपनी सिफारिशें 15 दिन के अंदर देगी। तब तक आईबीपीएस द्वारा मौजूदा परीक्षा आयोजित नहीं होगी। समिति की सिफारिशें आने के बाद ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस ने हाल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लिपिक ग्रेड में भर्ती का विज्ञापन निकाला है। इसके तहत परीक्षा सिर्फ दो भाषाओं अंग्रेजी और हिंदी में होगी। परीक्षा का आयोजन क्षेत्रीय भाषाओं में भी करने की मांग उठती रही है। विशेषरूप से दक्षिण के राज्यों से ऐसी मांग की जाती है।
13 भाषाओं में परीक्षा का होना था आयोजन
स्थानीय युवाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने 2019 में आरआरबी (Regional Rural Banks) में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल वन की परीक्षा कोंकणी और कन्नड़ सहित 13 भारतीय भाषाओं में भी करने का फैसला किया था। सरकार के इस फैसले से लाखों एप्लीकेंट को परीक्षा के लिए अब थोड़ा इंतजार करना होगा।
…तो इस वजह से लिया गया फैसला
वित्त मंत्रालय का यह फैसला क्लर्क परीक्षा पर रोक लगाने के लिए की गयी मांग के आधार पर लिया गया है, और इस सम्बन्ध में पूरी तरह से नजर रखने के लिए मंत्रालय ने एक समिति का भी गठन किया है। बताया जा रहा है कि यह समिति 15 दिनों के भीतर अपनी सिफारिशें देगी, फिलहाल IBPS की ओर से इस IBPS Clerk Prelims 2021 Exam पर रोक लगाई गयी है, यह रोक तब तक रहेगी, जब तक कि इसके लिए मंत्रालय की ओर से गठित समिति की सिफारिशें नहीं आ जाती हैं।
