बरेली: समाजवादी पार्टी का दावा- अब विधानसभा चुनाव में नहीं चल सकेगी धांधली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार।  जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव निपटते ही समाजवादी पार्टी ने मिशन 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शहर विधानसभा से टिकट मांगने वाले सपा नेता कलीमउद्दीन ने विधानसभा क्षेत्र के खना गोटिया में वाजिद खान के यहां आयोजित कार्यक्रम में लोगों को पार्टी की नीतियों …

बरेली, अमृत विचार।  जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव निपटते ही समाजवादी पार्टी ने मिशन 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शहर विधानसभा से टिकट मांगने वाले सपा नेता कलीमउद्दीन ने विधानसभा क्षेत्र के खना गोटिया में वाजिद खान के यहां आयोजित कार्यक्रम में लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।

भाजपा पर तंस कसते हुए कहा कि जिपं अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव में धांधली किसी से छिपी नहीं है। शासन व प्रशासन के दबाव में सत्तारूढ़ पार्टी को हारते हुए भी जिता दिया गया। इस तरह की गड़बड़ी विधानसभा चुनाव में नहीं चल सकेगी। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की हकीकत जान चुकी है। रोजगार के अवसर घटने के साथ ही बेरोजगारी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सरकारी नौकरियां योगी सरकार में खत्म कर दी गईं।

क्षेत्रवासियों से वादा किया अगर आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनती है और वह शहर से विधायक चुने जाते हैं तो उनकी हर संभव मदद करने के साथ ही सरकार की संचलित योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस मौके पर सैयद जमील, अहमम साहब, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मेवाती वसीम चौधरी, युवा सपा नेता सलमान खान, पप्पू सिंह, राजेंद्र यादव, पिंटू गंगवार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार