बरेली: 16 अगस्त से होंगी स्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 अगस्त से प्रारंभ होंगी। मुख्य परीक्षाएं 14 अगस्त को समाप्त हो रही हैं। उसके तुरंत बाद छात्रों को असाइनमेंट दे दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने छात्रों को असाइनमेंट देने व मूल्यांकन की तिथियां बुधवार को जारी कर दीं। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 अगस्त से प्रारंभ होंगी। मुख्य परीक्षाएं 14 अगस्त को समाप्त हो रही हैं। उसके तुरंत बाद छात्रों को असाइनमेंट दे दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने छात्रों को असाइनमेंट देने व मूल्यांकन की तिथियां बुधवार को जारी कर दीं।
परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और सेमेस्टर व प्रोफेशन 2019-20 की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं असाइनेंट के माध्यम से होंगी। महाविद्यालयों द्वारा टास्क उपलब्ध कराने के बाद छात्रों को टास्क व असाइनमेंट 16 अगस्त दोपहर 12 बजे से 17 अगस्त दोपहर 12 बजे तक जमा करने होंगे।
महाविद्यालयों को 17 अगस्त दोपहर 12 बजे से 18 अगस्त दोपहर 12 बजे तक असाइनमेंट का मूल्यांकन करना होगा। महाविद्यालयों को 18 अगस्त दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त दोपहर 12 बजे तक परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। निर्धारित तिथि समाप्त होने पर वेबसाइट बंद कर दी जाएंगी और अंक स्वीकार नहीं होंगे।
जिन महाविद्यालयों में आंतरिक परीक्षक नहीं हैं, इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। परास्नातक छात्रों की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं समय आधा करके कराई जाएंगी। परीक्षाओं को लेकर अन्य दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
