ओटीटी पर रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’, टीजर ने मचाई धूम
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह 12 अगस्त को रिलीज होगी। विष्णु वर्धन निर्देशित, धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, शेरशाह कारगिल युद्ध के हीरो, कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। View this post on Instagram A post shared by prime video IN …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह 12 अगस्त को रिलीज होगी। विष्णु वर्धन निर्देशित, धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, शेरशाह कारगिल युद्ध के हीरो, कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है।
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेजॉन प्राइम वीडियो और धर्मा प्रोडक्शंस के सहयोग के साथ ‘शेरशाह’ का वैश्विक प्रीमियर 12 अगस्त को होगा।
Heroes live on through their stories. We are honoured to bring to you the true story of the Kargil War hero, Captain Vikram Batra (PVC). A film with a long journey for me & a real life character I am proud to play. #ShershaahOnPrime comes out on 12th August only on @PrimeVideoIN pic.twitter.com/Ca416NEbBH
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) July 15, 2021
फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अलावा शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अंकिता गोराया, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शताफ फिगर और पवन चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
शेरशाह पहले इसी साल 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, मगर कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते सिनेमाघर बंद हो गये और फ़िल्मों की रिलीज़ स्थगित हो गयीं। ख़ासकर, महाराष्ट्र में सिनेमाघर बंद होने का असर फ़िल्मों की रिलीज़ पर सबसे अधिक हुआ। हिंदी फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस का बड़ा हिस्सा मुंबई टेरीटरी से आता है।
