हल्द्वानी: सात युवकों पर लापता फिरोज की हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा से लापता फिरोज की मौत के मामले में परिजनों ने कुछ युवकों का हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि वारदात के बाद हत्यारों ने शव गौला नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। चिराग …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा से लापता फिरोज की मौत के मामले में परिजनों ने कुछ युवकों का हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि वारदात के बाद हत्यारों ने शव गौला नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।

चिराग अली शाह बाबा की मजार के पास रहने वाला फिरोज 20 जून को लापता हो गया था। परिजनों ने 22 जून को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 27 जून को पुलिस ने फिरोज का शव हल्दूचौड़ में गौला नदी के किनारे से बरामद किया था। फिरोज के पिता मुन्ने का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनके बेटे की हत्या की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 20 जून की शाम उनकी बेटी और अन्य ने फैजान और अरबाज को अपने चार-पांच साथियों के साथ फिरोज के पीछे लाठी-डंडे लेकर भागते देखा था। आरोप है कि इन युवकों ने फिरोज को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को गौला नदी के किनारे फेंक गए। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

संबंधित समाचार