अल्मोड़ा: बाल विकास मंत्री की नाराजगी पड़ी भारी, हटाए प्राचार्य नौटियाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। लंबे समय से चल रही राजनीतिक उठापटक के बाद आखिरकार अल्मोड़ा राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. रामगोपाल नौटियाल को यहां से हटाकर उनके मूल तैनाती स्थल जाने के निर्देश शासन ने जारी कर ही दिए हैं। नौटियाल के स्थान पर अब सुशीला तिवारी अस्तपाल हल्द्वानी के प्राचार्य डा. चंद्र प्रकाश भैंसोड़ा …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। लंबे समय से चल रही राजनीतिक उठापटक के बाद आखिरकार अल्मोड़ा राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. रामगोपाल नौटियाल को यहां से हटाकर उनके मूल तैनाती स्थल जाने के निर्देश शासन ने जारी कर ही दिए हैं।

नौटियाल के स्थान पर अब सुशीला तिवारी अस्तपाल हल्द्वानी के प्राचार्य डा. चंद्र प्रकाश भैंसोड़ा अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के प्राचार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों विकास भवन में कोविड की एक बैठक के दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य राम गोपाल नौटियाल द्वारा विस उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान का फोन उठाना बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को नागवार गुजरा था। जिसके बाद उन्होंने नौटियाल के स्थानांतरण की संस्तुति की दी।

गुरुवार को सचिव डा. पंकज कुमार पांडे द्वारा दिए गए आदेशों के अनुसार अब सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा के कार्यवाहक प्राचार्य डा. राम गोपाल नौटियाल को मूल तैनाती स्थल राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी भेजा गया है। जहां वह टीबी एवं चेस्ट विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्य करेंगे।

जबकि एसटीएच हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैंसोड़ा अब अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के प्राचार्य होंगे। जबकि हल्द्वानी एसटीएच के डा. अरूण जोशी को एसटीएच का प्राचार्य बनाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि नौटियाल को स्थानांतरण बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के साथ प्रोटोकॉल को लेकर हुए विवाद का परिणाम है। फिलहाल नौटियाल के स्थानांतरण के बाद अब यहां चर्चाओं का बाजार काफी गरम है।

संबंधित समाचार