बरेली: कंटेनर की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रिंटिंग पेपर लेकर बरेली आ रहे ट्रक का चालक हादसे का शिकार हो गया। मिलक में चालक ने सड़क किनारे ट्रक रोककर नीचे उतरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रक प्रिंटिंग पेपर …

बरेली, अमृत विचार। प्रिंटिंग पेपर लेकर बरेली आ रहे ट्रक का चालक हादसे का शिकार हो गया। मिलक में चालक ने सड़क किनारे ट्रक रोककर नीचे उतरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

ट्रक प्रिंटिंग पेपर लेकर बरेली आ रहा था ट्रक

अमृतसर से एक ट्रक प्रिंटिंग पेपर लेकर बरेली आ रहा था जिसका चालक अृतसर के फतेहगढ़ चूढ़िया का रहने वाला लखप्रीत सिंह (29) था। चालक के साथ ट्रक मालिक भी मौजूद था। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे चालक ने रामपुर के मिलक पहुंचकर ट्रक को सड़क किनारे रोककर खड़ा कर दिया। हेल्पर ट्रक में सो रहा था। बताया जा रहा है कि चालक ट्रक से नीचे उतरा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने चालक के टक्कर मार दी और फरार हो गया।

हादसे की आवाज सुनकर हेल्पर की नींद टूटी

हादसे की आवाज सुनकर हेल्पर की नींद टूटी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान ही चालक की मौत हो गई। हेल्पर की सूचना पर चालक के रिश्तेदार पीलीभीत के बिलसंडा निवासी जसवंत सिंह भी पोस्टमार्टम पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि लखप्रीत की दो बेटियां भी हैं।

संबंधित समाचार