आज का राशिफल | 16 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष आज जॉब में सहकर्मियों से कुछ मदद मिलेगी। आत्मविश्वास में कमी होने की संभावना है। गर्मी और उमस के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। परीक्षा परिणामों में उत्तम सफलता मिलने वाली है। परिवार के सदस्य आपके प्रसन्न रहेंगे। वृष आज राजनीति से जुड़े लोगों को उत्तम परिणाम मिलेंगे। अपनी प्रतिभा को और …

मेष

आज जॉब में सहकर्मियों से कुछ मदद मिलेगी। आत्मविश्वास में कमी होने की संभावना है। गर्मी और उमस के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। परीक्षा परिणामों में उत्तम सफलता मिलने वाली है। परिवार के सदस्य आपके प्रसन्न रहेंगे।

वृष

आज राजनीति से जुड़े लोगों को उत्तम परिणाम मिलेंगे। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने की आवश्यकता है। छोटी बातों से तनाव में आ सकते हैं। वाहन धीमी गति से चलाएं। नये कार्यों को आज शुरू करना उचित नहीं है।

मिथुन

आज व्यापार में आप नए प्रयोग कर सकते हैं। सरकार की ओर से आपको लाभ प्राप्त होगा। महंगी वस्तुओं की खरीदी करेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आप काफी रुचि लेने वाले हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्र आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे।

कर्क

आज जीवनसाथी के साथ आज एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। नयी नौकरी शुरू करने के अवसर मिलेंगे। मन काफी प्रसन्न रहने वाला है।

सिंह

आज प्रेमी जन के साथ मतभेद होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपनी वाणी में मधुरता रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने में देरी होगी। बैंकिंग से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

कन्या

आज सभी कार्य सुगमता से पूर्ण हो जायेंगे। सम्पत्ति की खरीद-बिक्री से धन लाभ मिलेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने से प्रसन्नता होगी। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे।

तुला

आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत अवश्य करनी चाहिए। घरेलू कलह होने की सम्भावना है। लम्बी दूरी की यात्रा पर जानें से बचें। बनते कार्यों में रुकावट आने से चिड़चिड़े हो सकते हैं। गर्मी से अपना बचाव अवश्य करें।

वृिश्चक

आज शान्ति और धैर्य का परिचय देंगे। व्यापार में बड़े लाभ मिलने की भरपूर संभावना है। रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस में नये मित्र बन सकते हैं। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

धनु

आज सन्तान की उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। घरेलू जीवन में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। दैनिक दिनचर्या अनुशासित रखें।

मकर

आज सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। भविष्य के विषय में आप योजना बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ आज लंच के लिये बाहर जा सकते हैं। पुराने रोगों से राहत मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

कुंभ

आज इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के रखरखाव में सावधानी रखें। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। महिलाओं को हार्मोन संबंधी कुछ दिक्कत हो सकती है। कानूनी विवादों में आपको परेशान होना पड़ सकता है।

मीन

आज सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट से धन लाभ प्राप्त होगा। लघु उद्योगों में आपको सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं।