Belgium: बेल्जियम में भीषण बाढ़ से 11 लोगों की मौत, चार लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्रसेल्स। बेल्जियम में बाढ़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए  हैं। रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ के कारण वर्वियर्स शहर में पांच, चौडफोंटेन शहर में दो लोगों और यूपेन, पेपिनस्टर, आयवेल एवं फिलिपविल शहरों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। लापता लागों में लक्ज़मबर्ग प्रांत की 15 …

ब्रसेल्स। बेल्जियम में बाढ़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए  हैं। रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ के कारण वर्वियर्स शहर में पांच, चौडफोंटेन शहर में दो लोगों और यूपेन, पेपिनस्टर, आयवेल एवं फिलिपविल शहरों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। लापता लागों में लक्ज़मबर्ग प्रांत की 15 वर्षीय एक लड़की भी शामिल है।

भारी बारिश के कारण आई बाढ़े से लीज, नामुर और वालून ब्रबंत प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुये हैं। लक्ज़मबर्ग, एंटवर्प और फ्लेमिश ब्रबंत प्रांतों को भी बाढ़ के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। पड़ोसी देश जर्मनी में पहले ही बाढ़ के कारण अब तक कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई है।

संबंधित समाचार