हल्द्वानी: नैनीताल जिले में येलो अलर्ट जारी, बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल समेत चंपावत व पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका बताई जा रही है। शुक्रवार को जिले में मौसम शुष्क बना रहा। मामसून की बारिश नहीं होने से मैदानी इलाकों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल समेत चंपावत व पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका बताई जा रही है।

शुक्रवार को जिले में मौसम शुष्क बना रहा। मामसून की बारिश नहीं होने से मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस जारी है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कोहरे की वजह से नमी बनी हुई है। शुक्रवार को हल्द्वानी में सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद चटख की धूप खिली रही। बारिश नहीं होने से मैदानी इलाकों में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है।

इससे लोगों को गर्मी व उमस से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में सुबह से हल्के बादल और कोहरा छाया रहा। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री जबकि नैनीताल का अधिकतम 23 और 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम 22 और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार