हमीरपुर: शासन के फरमान को ठेगा दिखा कर दबंग कर रहे अवैध खनन
हमीरपुर। शासन ने प्रदेश में मौरम खदानों से खनन पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी कर दिया लेकिन क्षेत्र के दबंग शासन के आदेश को ठेगा दिखा कर ट्रैक्टरों से अवैध खनन करने मे मशगूल है। इनके अवैध खनन किये जाने से शासन को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है। इस …
हमीरपुर। शासन ने प्रदेश में मौरम खदानों से खनन पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी कर दिया लेकिन क्षेत्र के दबंग शासन के आदेश को ठेगा दिखा कर ट्रैक्टरों से अवैध खनन करने मे मशगूल है। इनके अवैध खनन किये जाने से शासन को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है। इस संबंध मे विकास खण्ड के ग्राम पतारा व निकट वर्ती ग्रामों के किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वेतवा नदी के तटीय क्षेत्रो मे दबंगो द्वारा असलाहों से लैस होकर ट्रैक्टर से मौरम का अवैध खनन किया जा रहा है।
इनका विरोध करने पर वे भद्दी-भद्दी गालियां देकर जान से मारने की धमकियां दी जाती है। इन किसानों ने आरोप लगाया है कि दबंगो के अवैध खनन से खेतों में खरीफ की फसल की जुताई व बुबाई कार्य पूर्णतया ठप्प है। इन्होंने कहा कि इस अवैध खनन मे मुकामी पुलिस की संदिग्ध भूमिका होने से दबंगो के हौसले बुंलद है। वही संबंधित अधिकारियो को इस अवैध खनन की शिकायत करने के बाबजूद अवैध खनन का कार्य संचालित है।
इन दबंगो द्वारा अवैध खनन का कार्य सूरज ढलते ही शुरु हो जाता है और सूर्य उदय होने के बाद बंद हो जाता है। इस अवैध खनन से ग्राम की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होना शुरु हो गया है। क्षेत्रीय किसानों ने जिलाधिकारी व विभागीय उच्चाधिकारियों से पत्र के माध्यम से मांग की है कि शासन के आदेश को ठेगा दिखाने वाले दबंगो के खिलाफ जांच करके कानूनी कार्यवाही की जाये तथा अबैध खनन बंद कराया जाये।
