रायबरेली: सरिया चोरी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रायबरेली पुलिस को उस समय एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी जब अंतर्जनपदीय सरिया चोरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 8 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके लिए मिल एरिया पुलिस और एसओजी टीम रायबरेली ने संयुक्त रुप से सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की है। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि …

रायबरेली। रायबरेली पुलिस को उस समय एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी जब अंतर्जनपदीय सरिया चोरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 8 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके लिए मिल एरिया पुलिस और एसओजी टीम रायबरेली ने संयुक्त रुप से सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की है। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस गिरोह के लोग दिन में दुकानों के बाहर पड़ी सरिया को निशाना बनाते थे और रात में पूरे गिरोह के साथ ट्रक लेकर सरिया को ट्रकों में लादकर चले जाते थे। यह सारे अपराधी उन्नाव जनपद के हैं।

एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह के पास से एक 12 बोर का तमंचा, कारतूस सहित एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस,दो ट्रक क्रमशः यूपी 77/ टी0171, यूपी93/ टी7472 व 13 कुन्तल सरिया थाना मिल एरिया से, 20 कुन्तल सरिया थाना मौरावां जनपद उन्नाव से मिले हैं। इनके खिलाफ कई जिलों में शिकायतें दर्ज हैं। अपराधियों ने बताया कि यह सरिया ट्रकों में लादकर अमेठी ले जाकर ग्राहकों की तलाश करके बेच देते थे। उन्होंने बताया कि ये ट्रक हमारे रिश्तेदारों के हैं हमने इन ट्रकों को किराए पर ले रखा था।

पकड़े गए अपराधियों में दिलीप कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी रामपुर थाना पुरवा जनपद उन्नाव का है जो गिरोह का सरगना है इसके अलावा रंजीत यादव, पवन कुमार, राजदीप यादव, सुनीत, जयदीप यादव, प्रदीप यादव, मेवालाल सहित गिरोह के 8 लोगों को रायबरेली मिल एरिया पुलिस व एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की भी पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक मिल एरिया आशुतोष त्रिपाठी राम आशीष उपाध्याय व एसओजी टीम के प्रभारी अमरेश त्रिपाठी का अहम रोल है।

संबंधित समाचार