हल्द्वानी: जिले में शुक्रवार का दिन बना “Black Friday”

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत सात की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी है। नैनीताल में हार्ट अटैक से पर्यटक की मौत हो गई। जबकि लालकुआं में निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से श्रमिक की मौत हुई। रामनगर में जहर गटकने से एक युवक जबकि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत सात की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी है। नैनीताल में हार्ट अटैक से पर्यटक की मौत हो गई। जबकि लालकुआं में निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से श्रमिक की मौत हुई। रामनगर में जहर गटकने से एक युवक जबकि हल्द्वानी में दो महिलाओं की मौत हो गई। हल्द्वानी में ही एक युवक का शव सड़क पर मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के साथ ही मामलों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली के पर्यटकों का एक समूह नैनीताल घूमने आया था। पर्यटक मॉल रोड स्थित एक होटल में रुके थे। गुरुवार रात नौ बजे 60 वर्षीय पर्यटक इरफान को सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन होटल कर्मियों की मदद से बुजुर्ग को बीडी पांडेय अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि हार्ट अटैक के चलते पर्यटक की मौत हुई।

लालकुआं के हल्दूचौड़ में शिवपुरी कॉलोनी में आनंद सिंह राणा के पुराने भवन को तोड़कर दोबारा निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान की छत भरभराकर टूट गई। मौके पर काम कर रहे हादसे में बंगाली कॉलोनी निवासी श्रमिक फईम और पप्पू इसकी चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में 26 वर्षीय फईम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में गौलापार के बागजाला निवासी 28 वर्षीय आरती पत्नी प्रमोद सिंह ने घर पर जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर धारी निवासी 42 वर्षीय देवकी देवी पत्नी प्रकाश चंद्र ने भी घर में जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को स्थानीय अस्पताल से रेफर करने के बाद एसटीएच भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, मल्ला गोरखपुर में एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। 35 वर्षीय देवेंद्र पांडे सड़क पर अचेत हाल में मिला। राहगीरों की सूचना पर 108 उसे बेस अस्पताल लाई, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

रामनगर के चोरपानी में एक युवक का शव घर में मिला। शव के पास ही जहर की खाली शीशी भी मिली। सूचना पर सीओ सिटी बीएस भाकुनी और कोतवाल मौके पर पहुंचे। मृतक 35 वर्षीय दीपक कुमार का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार मृतक का परिजनों से विवाद सामने आया है। वह कुछ समय से परिजनों से अलग रह रहा था। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि मौके से पुलिस को सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इधर, शहर निवासी एक किशोरी ने घर पर जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया।

रामनगर में एक बेरोजगार युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले युवक ने अपने शैक्षणिक दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार अपराह्न लोगों ने थपली बाबा मजार के पास एक पेड़ से लटका युवक का शव देखा। सूचना पर कोतवाल आशुतोष कुमार और एसएसआई जयपाल सिंह चौहान पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त लखनपुर की शिल्पकार बस्ती निवासी सोनू बिष्ट के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि युवक अविवाहित था। वह रोजगार को लेकर अवसाद में था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

संबंधित समाचार