बरेली: छात्रा के खाते से उड़ाए 41 हजार रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही एक छात्रा से साइबर ठगों ने करीब 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। छात्रा ने कुछ दिनों पहले वेबसाइट से खरीदारी की थी। सामान वापस करने के बाद रुपये वापसी को लेकर छात्रा ने टोल फ्री नंबर पर फोन किया था। फोन पर बात कर …

बरेली, अमृत विचार। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही एक छात्रा से साइबर ठगों ने करीब 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। छात्रा ने कुछ दिनों पहले वेबसाइट से खरीदारी की थी। सामान वापस करने के बाद रुपये वापसी को लेकर छात्रा ने टोल फ्री नंबर पर फोन किया था। फोन पर बात कर रहे ठग ने दोनों खातों की जानकारी लेने के बाद हजारों रुपये उड़ा लिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रामपुर गार्डन निवासी नेहा दीक्षित पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने 4 जुलाई के आसपास ऑनलाइन वेबसाइट से कपड़े ऑर्डर किए थे। कपड़े डिलीवर होने के बाद किसी वजह से उन्होंने अपना ऑर्डर वापस कर दिया। रुपये वापसी की बात करने के लिए युवती ने गूगल से वेबसाइट का नंबर लेकर उस पर फोन किया।

छात्रा ने बताया कि फोन पर बात कर रहे युवक ने उसके फोन में माई डेस्क नाम से एप डाउनलोड कराया। उसके जरिये युवती के दोनों खातों की जानकारी व ओटीपी ले लिया। उसी समय युवती के एसबीआई बैंक के खाते से 15,998 रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 24,998 रुपये ट्रांसफर हो गए। यवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार