हल्द्वानी: जिला उद्योग केंद्र में स्वरोजगार के लिए अब ऑफलाइन भी होंगे साक्षात्कार
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अभ्यर्थी अब जिला उद्योग केंद्र में पहुंच कर साक्षात्कार दे सकते हैं। इससे पूर्व केवल ऑनलाइन साक्षात्कार किया जाता था। शनिवार को जिला उद्योग केंद्र में कई अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन साक्षात्कार हुए। इसमें मैदानी इलाकों में रहने वाले व ऑनलाइन साक्षात्कार में नहीं पहुंच रहे युवाओं पहुंचे। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अभ्यर्थी अब जिला उद्योग केंद्र में पहुंच कर साक्षात्कार दे सकते हैं। इससे पूर्व केवल ऑनलाइन साक्षात्कार किया जाता था। शनिवार को जिला उद्योग केंद्र में कई अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन साक्षात्कार हुए। इसमें मैदानी इलाकों में रहने वाले व ऑनलाइन साक्षात्कार में नहीं पहुंच रहे युवाओं पहुंचे।
वर्तमान में जिला उद्योग केंद्र में केवल वहीं अभ्यर्थी साक्षात्कार देंगे। जो मैदानी इलाकों में निवास करते हो, या जिनके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है। साक्षात्कार के दिन नेटवर्क संबंधी कोई परेशानी हो ऐसे अभ्यर्थी जिला उद्योग केंद्र में पहुंच कर साक्षात्कार दे सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले युवाओं को जिला उद्योग केंद्र से कॉल, मैसेज आदि के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मैदानी इलाकों के युवा व ऑनलाइन साक्षात्कार में नहीं पहुंच रहे लोगों का जिला उद्योग केंद्र में साक्षात्कार किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले जानकारी दी जाएगी।
विपिन कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र
35 युवाओं का साक्षात्कार कर ऋण स्वीकृत हुआ
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत शनिवार को जिला उद्योग केंद्र में 35 युवाओं का साक्षात्कार कर ऋण स्वीकृत किया गया। इसमें अब तक 250 युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत तीसरे चरण में इच्छुक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार ऑनलाइन आयोजित किया गया। योजना के तहत होटल व्यवसाय, बेकरी, साइबर कैफे, डेयरी, कृषि सहित कई स्वरोजगार के लिए जिला उद्योग केंद्र में ऋण स्वीकृत किया गया। ऑनलाइन आवेदन के साथ ही साक्षात्कार भी जूम एप के जरिए किया गया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने साक्षात्कार के लिए शनिवार को कुल 48 अभ्यर्थियों के आवेदन आए थे, जिसमें से 13 अभ्यर्थियों के दस्तावेज पूरे नहीं थे, कई ऑनलाइन साक्षात्कार में नहीं पहुंचे। ऐसे अभ्यर्थियों को 20 जुलाई को फिर से मौका दिया जाएगा। बताया कि लगभग 35 आवेदकों के साक्षात्कार में दो करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट है। अगला साक्षात्कार 15 दिन बाद होगा, इच्छुक अभ्यर्थी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
