हल्द्वानी: साइबर ठगों ने खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। गूगल पर मिले कस्टमर केयर अधिकारी पर भरोसा करना तीन लोगों को महंगा पड़ा। अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने एक महिला समेत तीन लोगों को झांसा देकर बैंक खाते से ढाई लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। इन मामलों की शिकायत पर पुलिस के साइबर सेल ने जांच शुरू कर …

अमृत विचार, हल्द्वानी। गूगल पर मिले कस्टमर केयर अधिकारी पर भरोसा करना तीन लोगों को महंगा पड़ा। अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने एक महिला समेत तीन लोगों को झांसा देकर बैंक खाते से ढाई लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। इन मामलों की शिकायत पर पुलिस के साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

कस्टमर केयर अधिकारी से मदद मांग ठगे गए
ज्योति जवाहर दमुआढूंगा तल्ला प्लाट हल्द्वानी काठगोदाम निवासी मनोज कुमार ने बीते 12 जून को अपने किसी परिचित को फोन से रुपये ट्रांसफर किए। लेकिन भूल से वह किसी अन्य के खाते में चले गए। इसके बाद पीड़ित ने गूगल से फोन पे कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर लिया। कस्टमर केयर अधिकारी ने मदद का झांसा देकर ट्रांजेक्शन की जानकारियां हासिल कर लीं। इसके बाद खाते से 92 हजार 817 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी।

बैंक खाते की जानकारी देना पड़ा महंगा
गार्डन हाउस मल्लीताल निवासी बीना साह को बीते 14 जून को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। बीएसएनएल कर्मी बताकर केवाईसी अपडेट करने के लिए जानकारी मांगी गई। इस दौरान उनके बैंक खाते का विवरण भी मांगा गया। झांसे में आई महिला ने साइबर ठग से जानकारियां साझा कर दीं। बाद में पता चला कि उसके खाते से 96 हजार 900 रुपए की रकम निकाल ली गई है। महिला ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी।

केवाईसी अपडेट कराने के झांसे में ठगा
अस्वाल पंचवटी कॉलोनी करायल चतुर सिंह आनंदपुर निवासी जंग बहादुर सिंह को 9 जून को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया था। खुद को बीएसएनएल का कर्मचारी बताकर केवाईसी अपडेट करने के झांसे में कुछ एप डाउनलोड करा लिए। इसके बाद खाते से ऑनलाइन 59 हजार 900 रुपए की रकम निकल गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गौरव

संबंधित समाचार